May 21, 2024

बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन   

देहरादून। निरंजनपुर सब्जी मंडी चौक पर शुक्रवार को कांग्रेस ने बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यक्रम संयोजक कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी बढ़ रही है। बेरोजगारों को छला जा रहा है। दूसरी ओर महंगाई चरम पर पहुंच गई है। पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनीष कुमार ने कहा कि भाजपा ने देश के युवाओं को ठगा और झूठे भाषण देकर गुमराह किया है। प्रदर्शन करने वालों में ट्विंकल अरोड़ा, पीयूष गौड़, मोहित ग्रोवर, पायल, मंजू त्रिपाठी, होरीलाल, विक्की नायक, जावेद फिरोज, नेमचंद, दिनेश कुमार शर्मा, अखिल पंवार, रईस अहमद, तबरेज मलिक, शोएब खान, राम अवतार सिंह आदि उपस्थित थे