Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

बागेश्वर ट्रक यूनियन की हड़ताल 12 सितंबर से

बागेश्वर गरुड़ । कुमाऊं ट्रक ऑपरेटर गरुड़ शाखा की बैठक में पुलिस प्रशासन पर प्रताडऩा का आरोप लगाया गया। इस दौरान उन्होंने 12 सितंबर को ट्रकों का संचालन बंद कर हड़ताल की चेतावनी दी है। शुक्रवार को बैजनाथ तिराहे के पास आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कोरोना काल में जहा एक ओर जनता खाद्यान्न और राशन सामग्री के लिए परेशान थी। ऐसे में ट्रक चालक और परिचालकों ने समस्त जरूरी सामानों को घर घर पहुंचाने का कार्य किया और करोना वेरीयर्स कि भूमिका निभाई। अब पुलिस प्रशासन द्वारा उनका सम्मान करने के बजाय उनका लगातार चलानी कार्रवाई कर कोरोना वेरीयर्स का उत्पीडऩ कर रही है। चालान के जुर्माना इतना अधिक वसूला जा रहा है हाल ही में भवाली तिराहे पर पुलिस के उत्पीडऩ से तंग आकर ट्रक व्यावसायी ने अपने ऊपर डीजल छिडक़ कर आत्मदाह करने की कोशिश की। जिससे सभी ट्रक व्यवसायी आक्रोशित हैं। यूनियन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी प्रथम चरण में तीन दिन की हड़ताल की जा रही है । अगर शासन-प्रशासन ने इसका संज्ञान नहीं लिया तो ट्रक व्यवसायी अनिश्चितकालीन उग्र आंदोलन करेंगे। यहां कंचन सिंह थायत, संजय फर्स्वाण, दिनेश बिष्ट, प्रकाश रावल, बलवंत रावत, देवेंद्र थायत, कुंदन सिंह कबडोला, मोहन सिंह भरड़ा, महेंद्र सिंह रावल, आनंद तिवारी, अमित रावत, सुनील भरड़ा रहे।

Advertisement