Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

दूसरे चरण में हरिद्वार पहुंची कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा 

हरिद्वार। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर निकाली जा रही कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का दूसर चरण हरिद्वार से शुरू हुआ। परिवर्तन यात्रा तीन दिनों तक जनपद की सभी 11 विधानसभा सीटों का भ्रमण करेगी। शनिवार को हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सहप्रभारी दीपिका पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल आदि के नेतृत्व में भूपतवाला से परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण हुआ। यात्रा में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं की भीड़ से गदगद कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदेश में सरकार बनाने का दावा इस दौरान प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सहप्रभारी दीपिका पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। केंद्र व उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। सड़कों पर दिख रहे कार्यकर्ताओं के जुनून से साफ है कि कांग्रेस भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने जा रही है।केंद्र की मोदी सरकार व उत्तराखण्ड डबल इंजन सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह नाकाम रही है। भाजपा शासन में आसमान छू रही महंगाई से आमजन त्रस्त है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, तमाम खाद्य पदार्थो के दाम आम आदमी पहुंच से बाहर हो गए हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। रोजगार की तलाश में उत्तराखण्ड के युवा दूसरे प्रदेशों में पलायन करने को मजबूर हैं। कांग्रेस शासन में स्थापित कारखानों व सार्वजनिक संस्थानों को उद्योगपतियों के हवाले किया जा रहा है। मोदी सरकार द्वारा उद्योगपतियों के हितों को पूरा करने के लिए लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में देश भर के किसान आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं है। केंद्र की मोदी सरकार के साथ उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार भी पूरी तरह विफल रही है। नाकामी के चलते भाजपा को तीन-तीन बार मुख्यमंत्री बदलने पड़े। कहा कि जन अपेक्षाओं को कांग्रेस घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न मुक्त और रोजगार देने वाला उत्तराखण्ड बनाया जाएगा। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि धर्मनगरी नशे की चपेट में है। गली-गली शराब व अन्य मादक पदाथों की बिक्री के चलते युवा पीढ़ी नशे की लत का शिकार हो रही है। बीस वर्षो के कार्यकाल में स्थानीय विधायक क्षेत्र का विकास करने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। इस दौरान अनुपमा रावत, मेयर अनिता शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रदीप चौधरी, विकास चौधरी, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि बहादुर, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर, राजीव चौधरी, सुनील कुमार, अमन गर्ग, नावेज अंसारी, जेपी सिंह, आकाश भाटी, नितिन यादव, राजकुमार ठाकुर, सतेंद्र वशिष्ठ, नीलम शर्मा, अनिल भास्कर, दीपाली त्यागी संदीप कुमार, ललिता, सपना सिंह, रणवीर शर्मा, सुमित भाटिया, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष महिला पांडे, विशाल राठौर, हिमांशु बहुगुणा, सुनील सेठी, नीरव साहू आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Advertisement