Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

फिर डोली धरती, कुमायू के पिथौरागढ़ में था केन्‍द्र 

पिथौरागढ़ ।   उत्तराखण्ड में एकबार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जबकि कल भी भूकम्प आया था जिसका केंद्र रुद्रप्रयाग में था।  आज भूकंप पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा पर आया है जहाँ भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है । पिथौरागढ़ से पश्चिम में स्थित नेपाल का दारचूला भूकंप का केंद्र था । आपको बता दें कि अभी शाम 4.15 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं ।जिससे लोगो मे दहशत का माहौल भी है क्योंकि उत्तराखण्ड में इसी महीने में यह तीसरा भूकंप का झटका है। आपको बता दें कि बीते रोज 19 सितंबर को रुद्रप्रयाग में भूकंप में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे वहीं, 15 घंटे पहले हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे ।उत्तराखण्ड बेहद ही संवेदनशील क्षेत्र है इसीलिए इसे जोन 4 औऱ 5 में रखा गया है। वहीं एक बड़े झटके की चेतावनी भी कुछ समय पूर्व दी गयी थी। ऐसे में अलर्ट रहने की आवश्यकता है।

Advertisement