Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

अल्मोड़ा। नगर में पुलिस की सख्ती के चलते मादक पदार्थ का कारोबार से जुड़े आरोपियों की लगातार धर पकड़ जारी है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गत रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 11.35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ है। बरामद स्मैक की कीमत 1 लाख 51 हजार 300 रुपये आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात एसआई श्याम सिंह बोरा एसओजी की संयुक्त टीम के साथ करबला तिराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को एक युवक को संदिग्ध स्थिति में यहां से गुजरते हुए देखा । उसकी तलाशी लेने पर उसके पास 15.13 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम अल्मोड़ा के प्रदीप बिष्ट 31 निवासी आफिसर्स कॉलोनी बताया। पुलिस ने स्मैक को सीज कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अरूण कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी तस्कर ने स्मैक हल्द्वानी से खरीदकर लाने की बात कबूली है। छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर उसे बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। पुलिस टीम में कांस्टेबल दीपक खनका, राजेश भट्ट आदि रहे।

Advertisement