आप ने तीर्थ यात्रा अभियान का पहला टिकट दिया
बागेश्वर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने कहा भाजपा और कांग्रेस ने देवभूमि की जनता को छलने का काम किया है। महंगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं। उन्होंने कहा इस बार उत्तराखंड की जनता आप को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है।
शुक्रवार को बागनाथ मंदिर परिसर में प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार ने तीर्थ यात्रा योजना की पहली टिकट देकर तीर्थ यात्रा अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा सरयू की आरती करने वाले पुजारी और मंदिर में पूजा अर्चना करने वाले पुजारियों को आप तीर्थ यात्रा योजना का लाभ दे रही है। बताया विधानसभा बागेश्वर से तीर्थयात्रा अभियान शुरू किया गया है। पंजीकरण अभियान बड़ा स्तर पर किया जा रहा है। कहा आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के साथ ही संविधान दिवस भी है। उन्होंने कहा कार्यकर्ता सभी बूथों पर धूमधाम के साथ मना रहे हैं। कहा लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए अलग से मंथन भी हो रहा है। बाबा बागनाथ की भूमि बेहतर करने वालों के लिए है। बागनाथ सभी की मनोकामना पूरी करने वाले हैं। उन्होंने कहा जनता का भी उन्हें आशीर्वाद मिलेगा।
