January 31, 2026

प्रदेश की जनता को कांग्रेस का सत्ता में आने का इंतजार: हरीश रावत  

कोटद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत योजनाओं पर ही काम किया जा र हा है। मौजूदा सरकार अपने कार्यकाल में एक भी योजना स्वीकृत नहीं करवा पाई। इससे लैंसडौन क्षेत्र विकास में कई साल पीछे हो गया है। कहा कि भाजपा की कथनी-करनी को प्रदेश की जनता अब समझ चुकी है, इसलिए वह कांग्रेस के सत्ता में आने का इंतजार कर रही है।
लैंसडौन विधानसभा के रिखणीखाल ब्लॉक में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में सत्तासीन डबल इंजन की सरकार सभी मोर्चों पर फेल साबित हुई है। महंगाई पर अंकुश लगाने तथा बेरोजगारी घटाने नाम पर सत्ता में आई भाजपा सरकार दोनों में से कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाई। सन्निर्माण एवं कर्मकार बोर्ड में हुए भ्रष्टाचार तंज कसते हुए कहा कि भाजपा राज में कर्मकार बोर्ड शर्मकार बोर्ड बन गया है। जो प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश में विभिन्न विभागों में हजारों की संख्या में पद रिक्त पड़े हुए है, लेकिन सरकार उनको भरने को तैयार नहीं है। कहा कि उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में उन्होंने 32 हजार युवाओं को नौकरी देने का काम किया था। पलायन को रोकने के लिए भाजपा सरकार के पास कोई ठोस योजना ही नहीं है। हम सरकार में आते ही कूड़ी पेंशन योजना लागू करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने संबोधित करते हुए आगामी चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने की अपील। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद रावत, जयहरीखाल ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह नेगी, पिंकी नेगी, मधु बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य शालिनी बलोधी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश रावत, राजेन्द्र सिंह रावत, राजेन्द्र भंडारी, रघुवीर सिंह बिष्ट, रंजना रावत, ज्योति रौतेला, गीता नेगी, होशियार सिंह, संदीप गुसाईं, जंगबहादुर सिंह, सौरभ नेगी आदि मौजूद रहे।