दिल्ली वासियों को जारी रहेगा मुफ्त राशन योजना : केजरीवाल
नई दिल्ली, । राजधानी दिल्ली वासियों के लिए केजरीवाल सरकार ने मुफ्त राशन योजना के तहत बहुत बड़ी दी है क्योंकि मुफ्त राशन योजना भी 30 नवंबर को खत्म हो गई थी। ऐसे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के गरीबों के लिए मुफ्त राशन देने की अवधि 6 महीने के लिए बढ़ाकर जो कि अब 1 दिसंबर 2021 से 31 मई 2012 22:00 तक फ्री राशन दिया जाएगा। केजरीवाल सरकार दिल्ली में लोगों को कोरोना काल से फ्री में राशन दे रहे हैं। राशन कार्ड से लोगों को फ्री में राशन दिया जाता है।दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना महामारी का दौर अभी भी जारी है। कोरोना से हर व्यक्ति प्रभावित हुआ है और इसके चलते बहुत से लोग बेरोजगार हो गए हैं। साथ ही, लोगों की आदमनी भी काफी कम हो गई है और लोग अभी इससे उबर नहीं पाए हैं। वहीं दूसरी तरफ, दिनों-दिन महंगाई बढ़ती जा रही है। खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से दिए जा रहे राशन को 30 नवंबर से आगे नहीं बढ़ाने का एलान किया है। ऐसे में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने मुफ्त राशन की पहल को छह माह आगे बढ़ा दिया है। केजरीवाल सरकार की मुफ्त राशन पहल का लाभ 72.77 लाख लोगों को मिलेगा। अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की कैबिनेट ने आज एक और अहम निर्णय लिया है। जब से दिल्ली में कोरोना काल शुरू हुआ है, तब से हम दिल्ली में लोगों को फ्री में राशन दे रहे हैं। जो लोग राशन कार्ड से अपना राशन लेने आते हैं, उनको फ्री में राशन दिया जाता है। फ्री में राशन देने की अवधि खत्म हो गई, तो इसे छह महीने के लिए और आगे बढ़ाया जा रहा है। अब दिल्ली में 31 मई तक लोगों को फ्री राशन देने की सुविधा बढ़ा दी गई और दिल्ली में लोगों को 31 मई तक अब फ्री में राशन दिया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले नवंबर में प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। जिसमें कहा था कि करोना काल के दौरान केंद्र सरकार ने देश भर में हर राशन कार्डधारक को हर महीने मिलने वाले राशन के अतिरिक्त उतना ही फ्री राशन दिया था, जो राशन हर महीने मिलता था और दिल्ली सरकार ने अपनी तरफ से उसे मुफ्त कर दिया। केन्द्र सरकार और दिल्ली सरकार के इन कदमों से गरीबों को करोना काल में काफी राहत मिली। दोनों सरकारों की ये योजनाएं नवम्बर में समाप्त हो रही है। केन्द्र सरकार ने एलान किया है कि इस योजना को नवंबर के बाद आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने पत्र में आगे कहा कि देश में इस वक्त कमरतोड़ महंगाई है। एक आम आदमी को दो वक्त की रोटी मिलनी मुश्किल हो रही है। कोरोना काल में कई लोगों के रोजगार चले गए। उनके पास कमाई का कोई साधन नहीं है। ऐसे में मेरी आपसे विनती है कि केंद्र सरकार लोगों को अतिरिक्त मुफ्त राशन देने की यह योजना छह महीने के लिए बढ़ा दें। दिल्ली सरकार लोगों को हर महीने मिलने वाला राशन मुफ्त देने की योजना छह महीने के लिए बढ़ा रही है। आपकी अति कृपा होगी। अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में गत 5 अक्टूबर 2021 को कैबिनेट की बैठक हुई थी। बैठक में कोविड-19 महामारी के जारी रहने तक गैर पीडीएस गरीब परिवारों, प्रवासी कामगारों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आगे भी मुफ्त राशन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया था। कोविड-19 की वजह से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।
