Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

अदाणी को मिला गंगा एक्सप्रेस वे का 464 किलोमीटर हिस्सा, अबतक का हैं सबसे बड़ा ठेका


नयी दिल्ली , ।  देश के प्रमुख अद्योगिकी समूह अदाणी समूह उत्तर प्रदेश में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस वे के बंदायू से प्रयागराज तक 464 किलोमीटर लंबे मार्ग का सरकारी निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत निर्माण करेगा। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने आज यहां जारी बयान में कहा कि देश में किसी निजी कंपनी को इतने लंबे एक्सप्रेस वे के निर्माण का मिला यह पहला ठेका है। कंपनी को उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट ऑथरिटी ने गंगा एक्सप्रेस वे के तीन खंडों के निर्माण का ठेका दिया है। यह ठेका डिजाइन, बिल्ड, वित्त, ऑपरेट और ट्रांसफर (डीबीएफओटी) के आधार पर मिला है।
इसके तहत कंपनी छह लेन के एक्सप्रेस वे का निर्माण करेगी। कंपनी को यह ठेका 30 वर्षों के लिए मिला है। गंगा एक्सप्रेस वे मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है और इसमें से 464 किलोमीटर हिस्सा अदाणी के पास आ गया है जो इस एक्सप्रेस वे का 80 फीसदी हिस्सा है। इसके तहत बंदायू से हरदोई 151.70 किलोमीटर, हरदोई से उन्नाव 155.70 किलोमीटर और उन्नाव से प्रयागराज 156.94 किलोमीटर हिस्से का निर्माण किया जायेगा।

Advertisement