Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

डीएम बागेश्वर विनीत कुमार ने दी नववर्ष की बधाई

बागेश्वर.। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने प्रदेश व जनपदवासियों को नव वर्ष 2022 की हार्दिक शुभकामना एवं बधाई देते हुए अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नव वर्ष समस्त जनपदवासियों के जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लायें। उन्होंने कहा की नये वर्ष में नई उर्जा एवं उत्साह के साथ हम सभी अपने कार्यो को निष्पादन करें, ताकि जनपद ऊचाईयों के नये आयाम छू सकें। उन्होंने नव वर्ष पर सभी को आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ रहते हुए अच्छाईयों को अपनाने एवं आदर्शो को आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नव वर्ष पर हम सबको यह भी संकल्प लेना चाहिए कि समाज में व्याप्त कुरेतियों को दूर करते हुए हम नशा मुक्त समाज की स्थापना करें, साथ ही वर्तमान कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत दो गज की दूरी, फेस मॉस्क एवं सेनेटाईजेशन जैसे पहलुओं का विशेष ध्यान रखे।

Advertisement