Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

कांडा महोत्सव के सफल संचालन पर जताया आभार


बागेश्वर। रामलीला मैदान में रविवार को कांडा महोत्सव समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें महोत्सव के सफल संचालन पर लोगों द्वारा दिए गए सहयोग के प्रति आभार जताया गया। इसके बाद महोत्सव में हुए खर्च का हिसाब रखा गया। रखा गया। उन्होंने बताया कि इस बार महोत्सव में दो लाख, 93 हजार 811 रुपये की आय हुई। इसके अलावा एक लाख, 42 हजार,346 रुपये बैंक में अवशेष थे। इस बार महोत्सव में एक लाख, 68 हजार, 221 रुपये चार्ज हुआ। इस तरह दो लाख, 67 हजार 936 की राशि बैंक में रखी गई है। इस मौके परअध्यक्ष हीरा सिंह कर्म्याल, उपाध्यक्ष किशोरी लाल वर्मा, सचिव दरपान सिंह धपोला, कोषाध्यक्ष सुंदर सिंह गढ़िया, व्यवस्थापक जीतेंद्र वर्मा, संयोजक बीरेंद्र नगरकोटी, गुसाईं सिंह धपोला, आनंद धपोला मौजूद रहे।

Advertisement