Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

मछियाबगड़ में टूटी पुलिया निर्माण की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीण


बागेश्वर गरुड़ । गरुड़ विकास खंड के बंतोली नॉगाव क्षेत्र के ग्रामीणों ने मछियाबगड़ में शिव मंदिर के पास क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण किए जाने की मांग की है। जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को अपनी पीड़ा बताई। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मांग करने के बाद भी उनकी समस्या आज जस की तस बनी है। बारिश के मौसम में बच्चों को लेकर ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां जिलाधिकारी को अपनी समस्या बताई। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि मछियाबगड़ में शिव मंदिर के पास पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे खतरा बना हुआ है इस संबंध में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कांडपाल ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग समेत तहसील व जिला प्रशासन को पूर्व में सूचना दी परंतु, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने शीघ्र पुलिया का निर्माण किए जाने की मांग की है साथ ही पर पुलिया न होने के कारण किसी भी दुर्घटना होने की भी आशंका जताई है। इस पुलिया से रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है। ज्ञापन में घिरतोली के प्रधान कैलाश चंद्र, कफलढूंगा के प्रधान समेतहर बगड़ की प्रधान रीना के हस्ताक्षर हैं।

Advertisement