Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

उत्तराखंड में कोरोना का प्रलय , 3848 नए केस, 2 मौतें – देहरादून में आज भी सबसे ज्यादा कोरोना केस 1362


देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को राज्य में 3848 नए मरीज मिले और दो संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या तीन लाख 67 हजार से अधिक हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 7440 पहुंच गया है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 14 हजार 892 हो गई है।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार शनिवार को देहरादून में 1362, नैनीताल में 719, हरिद्वार में 641, यूएस नगर में 412, अल्मोड़ा में 128, बागेश्वर में 75, चमोली में 63, चम्पावत में 67, पौड़ी में 168, पिथौरागढ़ में 50, रुद्रप्रयाग में 26, टिहरी में 109 और उत्तरकाशी में 28 नए मरीज मिले हैं। यूएस नगर और नैनीताल जिले के अस्पतालों में एक एक संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है।
राज्य भर के अस्पतालों और होम आईसोलेशन से कुल 1184 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया जिससे एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 14892 हो गया है। शनिवार को विभिन्न लैब से कुल 27135 सैंपलों की रिपोर्ट आई जबकि 30 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 12.42 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 92 प्रतिशत से कम रह गई है। राजधानी देहरादून में छह हजार से अधिक एक्टिव मरीज हो गए हैं।

Advertisement