Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

1.31 किलो चरस संग एक गिरफ्तार


अल्मोड़ा। लमगड़ा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत एक लाख रुपये आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सख्त कार्रवाई के आदेश के बाद पुलिस ने चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में लमगड़ा पुलिस और एसओजी टीम ने शहरफाटक क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे रोका और तलाशी लेने पर किशोरी लाल पुत्र देव राम, निवासी ग्राम हरिनगर अक्सोडा पोस्ट कसियालेख धारी, नैनीताल के कब्जे से लगभग एक किलोग्राम चरस बरामद की गई। मौके पर पुलिस ने चरस को सील कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी जैंती सुनील धानिक ने बताया कि आरोपी गांवों से चरस एकत्र कर ऊंचे दामों में बेचने के फिराक में था।

Advertisement