Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

पीठासीन, जोनल मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण शुरू


बागेश्वर। विधानसभा चुनाव को लेकर पीठासीन और मतदान प्रथम, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण डिग्री कॉलेज परिसर में शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने कहा दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण आगामी 22 जनवरी तक संचालित रहेगा। बुधवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल ने कहा निर्वाचन महा त्योहार है। उन्हें शामिल होने का मौका मिल रहा है। लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होनी है। निर्वाचन कार्य को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता व समयबद्ध तरीके से करेंगे। आतिथ्य स्वीकार न करें। कार्मिक अपने कार्यों व दायित्वों में पूर्ण दक्षता हासिल करें। ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो। पीठासीन अधिकारी, डायरी का भली-भांति अध्ययन कर लें। सभी कार्मिकों को पूरी विनम्रता एवं शालीनता से अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के दिन किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी है। निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत क्षम्य नहीं होगी। प्रशिक्षण में सिखाई जा रही सभी बारीकियों को गहनता से आत्मसात करेंगे। समस्या या जिज्ञासा का भी समाधान कराएं। मतदान के लिए निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करेंगे। नोडल अधिकारी प्रशिक्षण संजय सिंह, मास्टर ट्रेनर दीप जोशी सहित अन्य मास्टर ट्रेनर ईवीएम ने प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिको को विभिन्न प्रपत्र भरने, ईवीएम को आन-आफ करने, सील करना बताया। बीयू, सीयू. तथा वीवीपैट को संयोजित करना सीखाया।

Advertisement