March 17, 2026

प्रमोद नैनवाल के विरोध में भाजपाईयों ने पदों से सामूहिक इस्तीफे दिया


अल्मोड़ा। डॉ. प्रमोद नैनवाल को रानीखेत सीट पर भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर यहां पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। भाजपा मंडल और मोर्चा पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ ही बूथ अध्यक्षों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही जिलाध्यक्ष को इस्तीफे भेज दिया गया है। स्थानीय पदाधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा है कि दो बार पार्टी से बाहर किए गए व्यक्ति को प्रत्याशी घोषित करने से कार्यकर्ता आहत हैं। इसको देखते हुए उन्होंने पदों और दायित्वों से इस्तीफा देने की निर्णय लिया है। इनमें मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निर्मला शर्मा, मंडल महामंत्री संदीप खुल्बे, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह और सुरेंद्र सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दिनेश बसनाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जीवंती देवी, कार्यकारिणी आमंत्रित सदस्य पान सिंह मावड़ी, नरेंद्र बिष्ट, गोविंद रावत, तारादत्त शर्मा, गोविंद बिष्ट,कुबेर सिंह,तारा बिष्ट,फकीरराम,किशन सिंह,हरी सिंह, ईश्वर सिंह,मोहन राम, महिपाल सिंह समेत 57 भाजपाइयों के हस्ताक्षर हैं।