Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

आज द्योनाई घाटी में काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने रणजीत दास के लिए मांगे वोट, जगह 2 दिलाई पार्टी सदस्यता

बागेश्वर गरुड़ । आज गरुड़ ब्लॉक के वरिष्ठ व युवक कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने द्योनाई घाटी में कांग्रेस के युवा नेता विधायक प्रत्याशी रणजीत दास के लिए गाँव 2 घर 2 जाकर जनता से अपने पक्ष में विधानसभा चुनाव में भारी मतों से मतदान की अपील की।
सुबह द्योनाई मार्किट से अभियान का शुभारंभ करते हुए पार्टी के वरिष्ठ जनो ने जनता को बताया कि जनता इसबार युवा नेता रणजीत दास को विकास के नाम पर एकबार जनसेवा का मौका जरूर दे।
काँग्रेस कार्यक्रताओं ने पोखरी सिलिगतोली हरबगड भिटारकोट बंटोली सरोली व भतडीया और तुनिया गाँवो के भृमण के दौरान मतदाताओं को काँग्रेस शासन के दौरान हुए विभिन्न विकास कार्यो से भी रूबरू करवाया।
उपरोक्त ग्रामो में अपने भ्रमण के दरमियान दर्जनों लोगों का माल्यार्पण कर उन्हें पार्टी की सदस्यता भी दिलाई गई।
काँग्रेस के इस टीम में बबलू फर्स्वाण दीवान सिंह किरमोलिया दुलाप बोरा जीवन आर्य मंगल सिंह किरमोलिया बद्री सिंह सुंदर सिंह रंजीत डसीला राजेन्द्र डसीला मोहन नाथ हरीश जीना नारायण जीना पान गिरी हरीश रावत दिग्विजय सिंह नवीन कुमार संजय कुमार रणजीत रावत मनोज कुमार धर्मेंद्र प्रसाद आदि शामिल रहे।

Advertisement