Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

जनता से किए वादे पूरे कर क्षेत्र का विकास कराएंगी : अनुपमा रावत


हरिद्वार।  चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत ने श्यामपुर सहित क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से वोट की अपील की। श्यामपुर क्षेत्र में अंदर पीली में आयोजित को संबोधित करते हुए अनुपमा रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा किया जाएगा। युवाओं को रोजगार, रसोई गैस सिलेंडर पांच सौ रूपए में, 5 लाख परिवारों को 40 हजार रूपए सालाना और हर गंाव में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। अनुपमा रावत ने कहा कि भाजपा विधायक 10 साल में क्षेत्र का विकास नहीं कर पाए। क्षेत्र में शिक्षा स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं का आभाव है। अनुपमा रावत ने जनसभा में मौजूद लोगों से कहा कि वे बेटी के रूप में आशीर्वाद लेने आयी हैं। जनता से आशीर्वा मिला तो क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराने के साथ जनता की समस्याओं को दूर किया जाएगा। इस मौके पर मनीष नागपाल, सुरेंद्र ठाकुर, जसपाल सिंह, कृष्ण कुमार, रघुवीर सिंह, गुरदेव सिंह, रामदत्त नैनवाल, छोटे सिंह, अमरजीत सिंह, हंसराज, दिनेश सिंह, सीताराम, गौतम सिंह, जगीरो देवी, महेन्द्रों देवी, हरकौर, लक्ष्मी देवी, फूलवती देवी, पूजा देवी, निर्मला देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।

Advertisement