June 13, 2026

पहली बार आशाएं निभा रही चुनाव में ड्यूटी


बागेश्वर। राज्य बनने के बाद पांचवीं बार हो रहे विधानसभा चुनाव में इस बार आशा कार्यकत्रियां की भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगी। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है। मतदान केंद्र में जिले की सभी आशाओं की ड्यूटी लगाई गई है। वह अपने गांव के बूथ में तैनात रहेंगी। मतदान से पहले वह मतदाता की थर्मल स्क्रैनर से तापमान नापेंगी। सही पाए जाने पर पर ग्लब्ज देंगी। कोरोना संक्रमित होने पर उन्हें लाइन से अलग किया जाएगा। ऐसे लोग पांच बजे बाद मतदान करेंगे।