Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

वज्युला के जंगल मे लटका मिला बृद्ध का शव

बागेश्वर गरुड़ । प्राप्त जानकारी के अनुसार डंगोली पुलिस को एक व्यक्ति का शव वज्युला ग्राम के अंतर्गत जंगल में पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। प्राप्त सूचना पर उ0नि0 भूपेंद्र सिंह मेहता, प्रभारी चौकी डंगोली मौके पर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो घटनास्थल पर मृतक के परिजन व अन्य ग्रामवासी मौजूद मिले ग्राम वासियों व परिजनों की सहायता से मृतक के शव को पेड़ से उतार कर पंचायत नामा की कारवाई की गई, मृतक के बारे में जानकारी किए जाने पर मृतक की पहचान हीरा सिंह जतौला पुत्र स्वर्गीय श्री धरम सिंह जतौला उम्र 69 वर्ष निवासी ग्राम वज्युला थाना बैजनाथ के रूप में हुई। तथा मृतक के पुत्र व अन्य ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि मृतक की कई वर्षों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर अन्य आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पतल बागेश्वर भेजा गया है।

Advertisement