Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

जबरन यूजर चार्ज लेने पर व्यापारियों में गुस्सा


बागेश्वर। बागेश्वर नगर पालिका द्वारा यूजर चार्ज वसूले जाने से व्यापारी और पालिका में तकरार बरकरार है। पूर्व में इसके विरोध में व्यापारी बाजार बंद भी कर चुके हैं। यूथ कांग्रेस ने एक दिन का उपवास भी रखा, इसके बाद भी उनसे पालिका यूजर चार्ज ले रही है। इस पर व्यापारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि नगर पालिका ने उन्हें आश्वासन दिया था कि यूजर चार्च का निर्णय वापस लिया जाएगा, लेकिन आज तक इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद एक बाद फिर पालिका के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, कांग्रेस नेता कवि जोशी, अनिल कार्की, मनीष जखवाल, महिपाल सिंह भरड़ा, देवेंद्र अधिकारी, भूपेंद्र जोशी, किशन सोनी, तारा दत्त तिवारी, मनीष पांडे आदि आदि ने पालिकाध्यक्ष से यूजर चार्ज वसूली बंद करने की मांग की है। वहीं पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि यूजर चार्ज लेने का निर्णय पालिका की बोर्ड बैठक ने पास किया है। अब इसे दोबारा बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। जो बोर्ड तय करेगी वहीं किया जाएगा।

Advertisement