Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

रणजी में आंध्रा से आठ विकेट से हारा उत्तराखंड


देहरादून। रणजी के इलीट ई ग्रुप के अपने तीसरे मुकाबले में उत्तराखंड आंध्र प्रदेश से आठ विकेट से मैच हार गया। दूसरी पारी में उत्तराखंड महज 101 रन पर सिमट गया। जीत के लिए आंध्रा ने सत्तर रन के लक्ष्य को सिर्फ दो विकेट पर आसानी से प्राप्त कर लिया। पहली पारी में पिछड़े उत्तराखंड को आंध्रा को बड़ा लक्ष्य देना था। लेकिन न उसकी शुरूआत अच्छी रही न ही मध्यक्रम टीम को उबार पाया। उत्तराखंड ने दूसरी पारी में 51.4 ओवर खेले और जैसे तैसे 101 रन बनाए। कप्तान जय बिस्टा के 23, कमल कल्याल के 6 विकेट दूसरे ही दिन निकल गए थे। शनिवार की सुबह नाबाद बल्लेबाज तनुश गुसाईं और दिपेश नैनवाल ने पारी आगे बढ़ाई। लेकिन सात रन जोड़कर यह जोड़ी टूट गई। तनुष का फ्लाप शो जारी रहा। तनुश 11 रन बनाकर एक बार फिर चयनकर्ताओं के लिए सवाल छोड़ गए। कुनाल चंदेला (36)रन नजरें जमाने के बाद विकेट गवां बैठे। इसके बाद विकेटों की पतझड़ शुरू हो गई। पिछले मैचों के नायक रहे दिक्क्षांशु नेगी, स्वपनिल सिंह भी इस बार कुछ खास नहीं कर सके। आंध्रा के तेज गेंदबाज स्टेफिन ने 5 व ए आशीष ने 4 विकेट झटके। विजयी लक्ष्य को आंध्रा ने केवल 18.1 ओवर में प्राप्त कर लिया। सीआर गनेश्वर ने 42, एसके राशिद ने 20 रन बनाए। स्वपनिल सिंह ने 1, मयंक मिश्रा ने 1 विकेट लिया।

Advertisement