Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

डीजीपी अशोक कुमार ने मतगणना दिवस को लेकर अधिकारियों को दिये निर्देश


देहरादून। उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने सभी जनपदों और परिक्षेत्र प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की गई।  इस दौरान डीजीपी ने पिछले महीनों से मुख्यालय स्तर से चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के संबंध में अधिकारियों से फीडबैक लिया।  साथ ही मतगणना को लेकर अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण निर्देश भी दिये हैं। बैठक में लावारिश वाहनों के निस्तारण के संबंध में जनपदों की समीक्षा में पाया गया कि लावारिश वाहनों के निस्तारण में ज्यादा सफलता नहीं मिली है। ऐसे में डीजीपी ने आपत्ति व्यक्त करते हुए भविष्य में इस पर जनपद प्रभारियों के अतिरिक्त परिक्षेत्र स्तर भी ध्यान देने के निर्देश दिये हैं।  साथ ही इनामी अपराधियों गिरफ्तारी न होने पर उनकी इनामी राशि तो बढ़ाई गई लेकिन जनपदों की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।  ऐसे में डीजीपी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही डीजीपी ने अज्ञात शवों की शिनाख्त संबंधी अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।  साथ ही 1930 का प्रचार-प्रसार अधिक से अधिक कर जनता को साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक करने के लिए कहा है कि ताकि लोग साइबर ठगी से बच सकें। ट्रैफिक चालान करने में ई-चालान मशीन का प्रयोग अधिक से अधिक किया जाए। साथ ही 10 मार्च को मतगणना के मद्देनजर चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी तैयारियां पहले से ही पूरी करने के निर्देश दिए हैं।  इसके साथ ही डीजीपी ने आगामी त्योहारों के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देशित किया है और अभियानों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement