Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

बागेश्वर की गुमशुदा बालिका को हल्द्वानी से किया बरामद


बागेश्वर। बागेश्वर में कोतवाली पुलिस ने गुमुशुदा बालिका को हल्द्वानी से बरामद कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि चार मार्च को एक पीड़ित पिता ने थाने में आकर तहरीर सौंपी। इसमें उनका कहना था उनकी बेटी सुबह स्कूल के लिए घर से निकली, लेकिन न तो वह स्कूल पहुंची और न घर ही वापस आई। पीड़ित की तहरीर पर आईपीसी की धारा 365 में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। गुमशुदा की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई । गठित पुलिस टीम व सर्विलांस सेल की भी मदद ली गई। गुमशुदा की तलाश हेतु बागेश्वर से कौसानी, सोमेश्वर, कोसी, अल्मोड़ा होते हुए हल्द्वानी गए। टैक्निकल टीम द्वारा दी सूचना के आधार पर उसे रविवार को हल्द्वानी से सकुशल बरामद किया। सोमवार को उसे उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। टीम में उनके अलावा नरेंद्र गोस्वामी तथा भावना पाठक शामिल रही।

Advertisement