Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 29, 2026

कुमाऊँ कमिश्नर ने की पहाड़ी जड़ी बूटियों की तारीफ


नैनीताल । आयुक्त कुमाऊँ श्री दीपक रावत ने नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा क्राफ्ट बाजार शिल्पकारों द्वारा निर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की वस्तुओं की जानकारी लेते हुए खरीददारी भी की। उन्होंने आम जनता से भी प्रदर्शनी में आने की बात कही उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में बहुत सी जड़ी बूटीयॉ स्वास्थवर्द्वक से सम्बन्धित है जो आम लोगों के स्वास्थ के लिए लाभदायक है। मेले के अध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया है कि मेले का आयोजन 25 मार्च से 03 अप्रैल तक प्रात 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक संचालित किया जायेगा। मेले में विशेष आकर्षण ऑफर भी दिये जा रहे हैं। प्रदर्शनी में आसाम केन एवं बैम्बू फर्नीचर,वुडन टॉयज, मैटल स्टॉन ज्वैलरी, कश्मीरी पशमीना शॉल व कढ़ाई, सहारनपुर फर्नीचर, लैदर वर्क, ड्राई फ्लॉवर तारकशी आइटम्स, मधुवनी पेन्टिंग, बनारसी व चन्देरी साड़ियॉ, जयपुरी जूतियॉ, जरी लहंगे पेपर मेसी, राजस्थानी पेन्टिंग, कलमकारी, जूट, बैग एम्बोस पेन्टिंग, लखनऊ चिकन, भदोई कॉरपेट, ब्लॉक प्रिन्ट, अलीगढ़ पेंचवर्क, टोंक नमदा वर्क, ऑर्ट मैटल बेयर और भी बहुत सी वस्तुओं के स्टॉल लगाये गये हैं। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, तहसीलदार नवाजिश खालिद आदि उपस्थित थे।

Advertisement