Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

कमिश्नर के 15 दिन में हाईवे सुधारने के निर्देश


नैनीताल। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बुधवार शाम भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग का काकड़ीघाट से क्वारब तक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य में हो रही लापरवाही को लेकर वह विभाग व ठेकेदार पर जमकर बरसे। उन्होंने 15 दिन में काम न होने पर विभागीय अधिकारियों एवं ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। कमिश्नर के निरीक्षण के दौरान पता चला कि ठेकेदार अब तक मजदूर नहीं जुटा पा रहा है। इस कारण हाईवे का निर्माण कार्य की रफ्तार बेहद धीमी चल रही है। कलमठ तक समय से नहीं बन पा रहे हैं, जिस कारण खराब हाईवे को भी सुधारने का समय नहीं मिल पा रहा है। कमिश्नर रावत ने काकड़ीघाट स्थित स्वामी विवेकानंद तपोभूमि पर जाकर हाईवे कार्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम राहुल साह, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, राजस्व उपनिरीक्षक ललित मोहन जोशी, गौरव रावत, जया बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Advertisement