Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

विधायक आदेश चौहान के जन्म दिन पर भाजपा नेता मनव्वर कुरैशी ने दरगाह में की चादर पोशी


हरिद्वार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने रानीपुर विधायक आदेश चौहान के जन्मदिवस पर उनकी दीघार्यू की कामना को लेकर हाईवे स्थित गढ़ीवाले दरगाह पर चादर पोशी कर दुआएं मांगी। मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने कहा कि रानीपुर विधायक आदेश चौहान सदैव ही जनता के हितों को लेकर सजग रहते हैं। उन्होंने हमेशा ही सभी धर्म समुदाय के लोगों का सहयोग किया। केंद्र एवं राज्य की योजनाओं का लाभ समान रूप से विधानसभा क्षेत्र में लागू कराना ही उनका प्रमुख उद्देश्य है। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि विधायक आदेश चौहान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास नीति के अनुरूप कार्य करते चले आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रानीपुर विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाने की मुहिम चलायी जा रही है। सीवर, बिजली, पानी सहित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को समान रूप से मिल रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदनि की बधाई दी। इस अवसर पर सोहेल मंसूरी, अकबर अब्बासी, मंजूर अली, शाहनवाज कुरैशी, सनव्वर अहमद आदि मौजूद रहे।  

Advertisement