Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

पत्रकार कल्याण कोष समिति की बैठक बुलाने की मांग

हरिद्वार । नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ र्जलिस्ट्स के संरक्षक एवं पत्रकार कल्याण कोष/उत्तराखण्ड वयोवृद्ध पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति के सदस्य त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने महानिदेशक सूचना एवं समिति के सदस्य सचिव से पत्रकारों के कल्याण और उनके हितों से जु़ड़े आर्थिक सहायता और पेंशन प्रकरणों पर विमर्श और उनके निस्तारण हेतु यथाशीघ्र समिति की बैठक बुलाने की मांग की है।
महानिदेशक सूचना जो पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य सचिव भी हैं को भेजे पत्र में  समिति के गैर सरकारी सदस्य त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने कहा है कि 08 नवंबर, 2021 को देहरादून में आयोजित बैठक में पत्रकार कल्याण कोष/उत्तराखण्ड वयोवृद्ध पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक में उत्तराखण्ड संकटाग्रस्त वयोवृद्ध पत्रकार पेंशन योजना का नाम बदल कर ‘उत्तराखण्ड वयोबृद्ध पत्रकार सम्मान पेंशन योजना’ करने, समाचार पत्र/पत्रिका का स्वामी/मुद्रक/प्रकाशक जो अपने प्रकाशन के संपादक हैं उन्हें भी पूर्वत पेंशन योजना हेतु अर्हता प्रदान करने,  पेंशन योजना हेतु 2.5 लाख तक की आईटीआर की अनिवार्यता, और कारपस फंड में 5 करोड़ की बढ़ोतरी करने सहित चार प्रस्ताव समिति द्वारा सर्वसम्मति से पारित करते हुए उन पर सहमति प्रदान की गई थी।  लेकिन 6 महिने से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद समिति की कोई बैठक आहूत नहीं की गयी है।
श्री भट्ट के अनुसार नवंबर, 2021 में पारित प्रस्तावों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है उससे  समिति के सदस्यों को अवगत नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो समिति के अध्यक्ष हैं उनकी भी आज तक किसी भी बैठक में उपस्थिति नहीं रही है। उनके स्थान पर दूसरे सरकारी अधिकारी बैठक की अध्यक्षता करते रहे हैं। श्री भट्ट ने सदस्य सचिव को भेजे पत्र में पत्रकार कल्याण कोष/उत्तराखण्ड वयोवृद्ध पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक बुलाने और अध्यक्ष के नाते कम से कम एक बैठक में मुख्यमंत्री से शामिल होने के लिए अनुरोध करने की मांग की है। 

Advertisement