Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

आकाश के आईपीएल में चयन से परिवार खुश


रुड़की। मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के स्थान पर रुड़की के ढंढेरा निवासी आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया है। आकाश दाएं हाथ के तेज गेंदबाज है और रुड़की की वीर शौर्य एकेडमी में उन्होंने क्रिकेट के गुर सीखे हैं। सूर्य कुमार चोटिल होने के चलते बाहर हुए हैं। हालांकि, मुंबई इंडियंस भी प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। रुड़की के ऋषभ पंत के बाद अब आकाश मधवाल का चयन आईपीएल में हुआ है। ऋषभ पंत का आवास भी ढंढेरा में ही है। आकाश के चयन की सूचना जब ढंडेरा में उनके आवास पर पहुंची तो परिजन खुशी से झूम उठे। लोगों का भी बधाई देने के लिए तांता उनके घर लग गया। आकाश के पिता सेना में कार्यरत थे और उनका स्वर्गवास हो चुका है। वहीं, आकाश के कोच अवतार सिंह का कहना है कि आकाश गत तीन वर्षों से उत्तराखंड रणजी टीम का हिस्सा है। उसका प्रदर्शन आज तक शानदार रहा है। विश्वास है कि आईपीएल में बचे हुए मैचों में उसका प्रदर्शन जबरदस्त रहेगा और जल्द ही ऋषभ की तरह आकाश भी इंडियन टीम का हिस्सा होंगे। मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस बार आईपीएल में अच्छा नहीं रहा। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली यह टीम पहले ही प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

Advertisement