Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

गरुड़ के 2 किशोरों की नदी में डूबने से मौत, गाँव मे कोहराम

बागेश्वर गरुड़ । गरुड़ विकास खण्ड से एक दर्दनाक हादसे की सुचना हैं । खबर हैं कि। फल्याटी गाँव के किशोर कज्यूली पुल के पास गोमती नदी में नहाने उतर गए। थोड़ी देर बाद चारों नदी में डूबने लगे। चारों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक कश्यप नेगी (17) पुत्र मोहन सिंह, लक्की नेगी (15) पुत्र हरीश नेगी, निवासी फल्याटी डूब गए। जबकि दो अन्य बच्चे पानी से बाहर निकल आए। घटना की खबर मिलते ही फल्याटी गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीण भी नदी की ओर दौड़े। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव कब्जे में लिए। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement