Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चला रहे तीन गिरफ्तार


हरिद्वार। पथरी थाना पुलिस ने अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चलाने के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, उपकरण व फुलझड़ियां आदि बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ ग्राम गाड़ोवाली में छापामारी कर अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री का संचालन करते हुए तीन लोगों जाकिर निवासी मौहल्ला कोटरवान ज्वालापुर, अलीशेर निवासी जमालपुर थाना कनखल, हारून निवासी ग्राम सटला थाना मवाना मेरठ यूपी को गिरफ्तार कर मौके से पटाखे बनाने में प्रयुक्त होने वाला कच्चा व तैयार माल तथा उपकरण बरामद किए गए। जिसमें एक ड्रम सिल्वर रंग बारूद पाऊडर, लोहे के बारीक कण एकत्र करने वाला चुंबक, फुलझड़ी सुखाने में काम आने वाले लकड़ी के यंत्र, फुलझड़ी बनाने के 30 फर्मे, फुलझड़ी बनाने में इस्तेमाल होने वाला बुरादा, 12 पेटी तैयार फुलझड़ी के पैकेट, खुली फुलझड़ियां आदि शामिल हैं। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, एसआई रूकम सिंह नेगी, एसआई सुधांशु कौशिक, कांस्टेबल सुखविंदर, राजाराम, दीपक कुमार, राकेश नेगी आदि शामिल रहे।

Advertisement