Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

15 जून तक लाभार्थी गैस कनेक्शन को करे लें मैपिंग: डीएसओ


अल्मोड़ा। जिला पूर्ति अधिकारी दिव्या पांडे ने बताया कि उत्तराखंड शासन के निर्देशों के अनुसार अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को वित्तीय वर्ष 2022- 23 में तीन गैस सिलेंडर रिफिल निशुल्क उपलब्ध कराए जाने हैं। जिले में प्रचलित पात्र अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को सूचित किया जाता है कि वह अपनी अपनी गैस एजेंसियों से संपर्क स्थापित कर अपने गैस कनेक्शन को एजेंसी पर मैपिंग कर लें। गैस कनेक्शन मैपिंग करने के लिए अपना आधार कार्ड, अंत्योदय राशन कार्ड, मोबाइल नंबर एवं गैस उपभोक्ता नंबर अपने साथ अवश्य लिया जाए। उन्होंने बताया कि अंत्योदय राशन कार्ड धारकों की सूची मेल के माध्यम से गैस एजेंसियों को उपलब्ध कराई जा रही है। सभी अंत्योदय कार्डधारक 15 जून तक एजेंसी में अपने गैस कनेक्शन की मैपिंग अवश्य कर लें।

Advertisement