Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना


बागेश्वर। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध जिले में जारी है। जिला कांग्रेस कमेटी ने कोतवाली के समीप गांधी मूर्ति के पास सत्याग्रह आंदोलन चलाया। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि इस योजना से देश की सुरक्षा व युवाओं का भविष्य संकट में चला जाएगा। दो साल से फौज में जाने की तैयारी कर रहे युवा भी इससे निराश हैं। केंद्र सरकार को किसान बिल की तर्ज पर इसे वापस लेना होगा। कांग्रेस इसके विरोध में धरना प्रदर्शन व आंदोलन जारी रखेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, प्रकाश कोहली गीता रावल, सुनीता टम्टा, इंदिरा जोशी, रंजीत दास, भूपेश खेतवाल, कमला जोशी, कंचन साह, महेश पंत आदि मौजूद रहे।

Advertisement