Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

गुलदार ने महिला को बनाया शिकार

 लालकुआं ( आखरीआंख समाचार )  लालकुआं डॉली रेंज के जंगल में महिला को गुलदार ने निवाला बना लिया। घटना तराई पूर्वी वन प्रभाग के डॉली रेंज की है। मृतक महिला भवानी देवी शीशम भुजिया बिंदुखत्ता की रहने वाली हैं।
वन विभाग ने बताया कि सूचना पर गुरुवार की सुबह लालकुआं कोतवाली पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बताया गया कि कल देर शाम महिला घास लेने जंगल गयी थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। पूरी रात परिजनों ने जंगल में भवानी देवी की खोजबीन की। जिसके बाद गुरुवार की सुबह डॉली रेंज में शव मिला। घटना के बाद से परिवार और गांव में दुख के साथ ही दहशत का माहौल है। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
Advertisement