Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बागेश्वर में प्रिकोसन डोज लगना शुरू


बागेश्वर। लंबे समय के ब्रेक के बाद जिले में एक बार कोरोना की प्रिकोसन डोज लगना शुरू हो गया है। नगर पालिका समेत कई स्टेशनों में यह कार्यक्रम शुरू हुआ। देहरादून से शनिवार को वैक्सीन की एक और खेप पहुंचेगी। इसके बाद जिले के अन्य केंद्र में यह वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। मालूम हो कि जिले में 18 साल से ऊपर के लोग प्रीकोसन डोज के लिए इंतजार कर रहे थे, जबकि साठ साल से अधिक उम्र के लोगों को यह मुफ्त में लग रहे थे, चर्चा थी कि अन्य लोगों को बाजार से खरीदकर वैक्सीन लगानी पड़ेगी, लेकिन गुरुवार को सरकार ने एक बार 18 से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त डोज लगाने का ऐलान किया। शुक्रवार को जिले में भी यह कार्यक्रम शुरू हो गया। जिला मुख्यालय में नगर पालिका में बने केंद्र में इसका शुभारंभ हुआ। जिला कोरोना वैक्सीन प्रभरी डॉ. पीएस जंगपांगी ने बताया कि शुक्रवार को कार्यक्रम शुरू हो गया है। देहरादून से वैक्सीन की खेप चल चुकी है। शनिवार की सुबह तक पर्याप्त दवा यहां पहुंच जाएगी। इसके बाद अन्य साइट में दवा लगनी शुरू हो जाएगी।

Advertisement