Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

कांवड़ मेला संपन्न होने पर एसएसपी ने किया पुलिस अधिकारियों को सम्मानित-


हरिद्वार। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय सभागार में जनपद के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करते हुए एसएसपी डा.योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने में सभी का सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि कोई भी टास्क कितना भी कठिन हो, लेकिन ध्येय और इच्छा शक्ति के साथ उसे आसानी से पूरा किया जा सकता है। भविष्य में भी इसी प्रकार आपसी समन्वय से राजकार्य को सम्पादित करें। इस अवसर पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी क्राईम हिमांशु वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी संचार विपिन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक एव क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर तथा लाईन सुश्री रेखा यादव, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर शेखर चन्द्र सुयाल, क्षेत्राधिकारी सदर निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी रुड़की विवेक कुमार, क्षेत्राधिकारी लक्सर हेमेन्द्र नेगी, क्षेत्राधिकारी मंगलौर बहादुर सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी बुग्गावाला मनोज रावत, सीएफओ नरेन्द्र सिंह कुंवर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement