Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

मौसमपूर्वानुमान : अगले 48 घंटों में प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी


देहरादून। उत्तराखंड में आने वाले 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने आने वाले 48 घंटे में भारी बारिश की उम्मीद जताई है। वहीं, अगले 4 से 5 दिनों में कई जिलों में इसका असर रहने की भी उम्मीद जताई गई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज शाम होते-होते भारी बारिश होती दिखाई दी।  देहरादून समेत प्रदेश के पहाड़ी जनपदों में भी कई जगह भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्यभर में हो रही इस बारिश के बीच मौसम विभाग ने अब प्रदेश में अगले 48 घंटों के भीतर कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा आज यानी 28 जुलाई को देहरादून, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली समेत कई जनपदों में भारी बारिश हो रही है। उन्होंने कहा आने वाले 48 घंटों में भी भारी बारिश का असर दिखाई देगा।  कुमाऊं में नैनीताल, बागेश्वर पिथौरागढ़ और गढ़वाल में चमोली उत्तरकाशी, देहरादून जिलों में भारी बारिश की संभावना उन्होंने जताई है। विक्रम सिंह ने कहा आने वाले 4 से 5 दिनों में भी इसी तरह की तेज बारिश रिकॉर्ड की जाएगी

Advertisement