Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

ईडी का डर दिखाकर विपक्ष को कमजोर किया जा रहा-यशपाल आर्य


हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर पूर्व राज्यमंत्री चौधरी किरणपाल बाल्मिकी और विधायक रवि बहादुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बहादराबाद स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित  स्वागत व कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं भी नेता प्रतिपक्ष के समक्ष रखी।
इस अवसर पर यशपाल आर्य ने कहा कि देश की संपत्ति को बेचा जा रहा है। रोजगार समाप्त किया जा रहा है। सब चाहते हैं कि कांग्रेस आए। इसलिए ईडी का डर दिखाकर विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है। शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य की बात नहीं की जा रही। गुजरात में शराब बंदी है। लेकिन शराब बिक रही है। जिसे पीने से लोग मर रहे हैं। देश का सामाजिक तानाबाना खत्म किया जा रहा है। आजादी की लड़ाई में सभी धर्म के लोगों ने हिस्सा लिया। देश को सभी ने मिलकर बनाया। लेकिन बीजेपी देश का इतिहास बदलना चाहती है। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि बीजेपी हार के डर से पंचायत चुनाव को टालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि 2024 में कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाएगी। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, राव शफात, सज्जाद प्रधान, नासिर प्रधान, राजबीर सिंह चौहान, तेलूराम सैनी, राव अताउल्लाह, गुरनाम सिंह, सुनील पेगवाल, उस्मान रावत, शहजाद, यूसुफ प्रधान, तनवीर कुरेशी, डा.इरफान, इलियास, शकील, बृजेश पाल, आदेश कटारिया, अनिल भास्कर, रविंद्र पाल, शारीक अली, एजाज अली, मुसर्रफ गौड़, अय्यूब अली, राशिद अली, लियाकत प्रधान, शहजाद, बालेश्वर सिंह, सुनील कुमार, जोनी राजौर, नितिन तेश्वर, अनमोल मोदी, राजकुमार सैनी, आदेश सैनी, सागर बेनीवाल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement