Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

सैनिकों के लिए राखियां बनाई वज्यूला की छात्राओं ने


बागेश्वर। पदम सिंह परिहार राइंका वज्यूला की छात्राओं ने बोर्डर सैनिकों के लिए राखियों का निर्माण किया है। विद्यालय की ओर से इन राखियों को कुमाऊं रेजीमेंट रानीखेत भेजा जाएगा। विद्यालय की कला शिक्षिक राजेश्वरी कार्की की देखरेख में छात्राओं ने आकर्षक राखियों का निर्माण किया है। कार्की ने बताया कि देश की सरहदों की रक्षा करने वाले सैनिक भाइयों के त्याग और समर्पण से ही पूरा देश सुरक्षित रहता है। विद्यालय परिवार की ओर से सभी सैनिक भाइयों के दीर्घायु और सुखी जीवन की कामना के साथ राखियों का निर्माण किया गया है। इन राखियों को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के माध्यम से कुमाऊं रेजीमेंट रानीखेत को भेजा जाएगा।

Advertisement