Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बागेश्वर में अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर किया मंथन


बागेश्वर। 20 से 31 अगस्त तक रानीखेत में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिले से भी भर्ती रैली में युवा बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवहन की बसें, टैक्सियां आदि की व्यवस्था होगी। उन्हें जिला प्रशासन किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देगा। शनिवार को उपजिलाधिकारी हरगिरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर मंथन हुआ। अधिकारी प्रस्तावित भर्ती स्थल के अधिकारियों के नंबर अपने पास रखेंगे। आवश्यकता पड़ने पर उनसे समन्वय किया जा सकेगा। एसडीएम ने कहा कि भर्ती में अभ्यर्थियों के आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। टैक्सी संचालक मनमाना किराया नहीं वसूलेंगे। परिवहन अधिकारी टैक्सी संचालकों का किराया निर्धारित करेगा। होटल, ढाबों में भोजन आदि की व्यवस्था भी उचित मूल्य पर होगी। नगर पालिका, जिला पर्यटन अधिकारी होटलों में अधिक दाम वसूलने की शिकायत पर कार्रवाई करेंगे। अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की जालसाजी या दलालों के बहकावे में नहीं आएं। इसे रोकने के लिए खुफिया इकाईयां सक्रिय रहेंगी। बिजली, पानी, शौचालय, शुद्ध पेयजल, मेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस के अलावा सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैना रहेगा। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक एसएस राणा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनएस टोलिया, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान सीएस देवड़ी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कृष्ण चंद्र पडलिया तथा केमू के प्रबंधक डीडी जोशी आदि मौजूद थे।

Advertisement