Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून के लिए दून की सड़कों पर उतरी महिलाएं


देहरादून। उत्तराखंड में सशक्त भू कानून लागू करने, मूल निवास के मुद्दों को हल करने और उत्तराखंड आंदोलनकारियों की मांगें पूरी करने को लेकर उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच के नेतृत्व में रविवार को विभिन्न संगठनों ने गांधी पार्क से सीएम आवास के लिए कूच किया। आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी और जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती के नेतृत्व में मसूरी, ऋषिकेश, विकासनगर आदि जगहों से भी विभिन्न संगठनों के लोग देहरादून पहुंचे। सीएम आवास कूच के लिए महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद थी। महिलाओं ने मौके पर जन गीत गाए।

Advertisement