Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

खाई में गिरे पर्यटक को पुलिस ने बचाया


चमोली। सोमवार को फूलों की घाटी भ्रमण के लिए आये पश्चिम बंगाल निवासी पर्यटक सुभाष घोष फूलों की घाटी में सैर के दौरान पैर फिसलने के कारण खाई में गिरकर चोटिल हो गए। चोट इतनी अधिक थी की वह घटना स्थल में ही बेहोश हो गया। सुभाष उम्र 43 पुत्र शक्ति विकास घोष, निवासी- दक्षिण 24 परगना, पश्चिम बंगाल को घायल होने पर घाघरिया पीएचसी पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही घाघरिया चौकी में तैनात पुलिसकर्मी एवं एसडीआरएफ का रैक्यू दल तत्काल मौके पर पहुंचा, जहां पर युवक गहरी खाई में गिरा हुआ था। रैस्क्यू दल ने पर्यटक को खाई से निकालकर कंडी की सहायता से उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरिया पहुंचाया, जहाँ पर्यटक को प्राथमिक उपचार दिया गया, साथ ही पैर में फ्रेक्चर होने के कारण प्लास्टर कराकर हेलीकॉप्टर की सहायता से गोविंदघाट पहुँचाया गया।

Advertisement