कांग्रेस ने निकाली भराड़ी में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा
बागेश्वर। कांग्रेस की भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा गोविंद बल्लभ पंत पार्क भराड़ी से शुरू हो गई है। यहा जाजर, हिचौड़ी, तहसील बाजार होते हुए पार्क में ही लौटेगी। यहां हुई सभा में कांग्रेस के इतिहास और देश को आजादी दिलाने में पार्टी की भूमिका के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, सभासद दीपक सिंह, जिला पंचायत सदस्य वंदना ऐठानी, महेश ऐठानी, शांति दानू, दीपक गढ़िया, मेहमान सिंह, चामू देवली, प्रकाश कांडपाल, प्रवीण सिंह, डुंगर सिंह आदि मौजूद थे
