Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

गरुड़ नगर पंचायत के परिसीमन पर जताई आपत्ति


बागेश्वर । गरुड़ में नगर पंचायत गरुड़ के परिसीमन पर ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज की है। पंचायत के वार्डो का निर्धारण कर्मचारियों ने बंद कमरों में कर दिया गया। वार्डो को लेकर जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों की राय तक नहीं ली गई। इसके चलते लोगों ने उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय को ज्ञापन सौप नगर पंचायत के दर्शानी व पाए वार्ड के निर्धारण पर आपत्ति दर्ज करा दी है। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त पांडे, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी, अनिल पांडे, दीवान सिंह नेगी, विनोद भट्ट, अंकित जोशी, घनश्याम जोशी, एडवोकेट उमेश पांडेय, संतोष तिवाड़ी, विनोद पांडे आदि मौजूद रहे।

Advertisement