Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

अल्मोड़ा पहुंची यूकेडी की पद यात्रा


अल्मोड़ा। चमोली के हेलंग में घास ला रहीं महिलाओं के साथ हुई घटना के खिलाफ और महिला पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने समेत मामले में लिप्त दोषियों के पर कार्रवाई की मांग को लेकर हल्द्वानी से शुरू की गई यूकेडी की पद यात्रा शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंची। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का गांधी पार्क में स्वागत किया गया। शुक्रवार को वक्ताओं ने कहा कि हेलंग प्रकरण में महिला पर ही पुलिस प्रशासन की ओर से मुकदमा कर दिया गया है। कहा कि घटना के विरोध में और महिला में दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर बाबा मोहन उत्तराखंडी की पुण्य तिथि पर नौ अगस्त से हल्द्वानी से पद यात्रा शुरू की गई है। जो हेलंग तक जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने हेलंग में घास ला रही महिलाओं के घास के गट्ठर को जबरदस्ती छीनने और उनको हिरासत में लिया। अब एक महिला पर मुकदमा कर दिया है। जिसका पार्टी विरोध करती है। कहा कि जल्द महिला पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया गया और दोषियों को सजा नहीं दी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। यात्रा में देवेश सेन, रविंद्र रावत, हर्ष तिवारी, पवन गिरी महाराज शामिल हैं।

Advertisement