April 20, 2026

गूगल की गलती से झंडा बाजार में लग रहा जाम


देहरादून ।  दून के सबसे पुराने बाजारों में शामिल झंडा बाजार गूगल मैप की गलतियों की वजह से जाम की परेशानी से जूझ रहा है। गूगल मैप ने घंटाघर-मसूरी निकलने का शॉर्ट रास्ता झंडा बाजार से दिखाता है। इतना नहीं नहीं गांधी रोड और सहारनपुर रोड पर जाम की स्थिति में गूगल मैप आईएसबीटी की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को घंटाघर का रास्ता झंडा बाजार होकर दिखाता है। ऐसे में तंग गलियों में और भी जाम लग जाता है और स्थानीय कारोबारियों के साथ ही गूगल मैप से चलने वाला ट्रैफिक भी यहां आकर परेशानियों से जूझने लगता है। झंडा बाजार की रौनक यहां के पुराने बाजार से है, लेकिन समय के साथ यहां सुविधाएं तो बढ़ी नहीं लेकिन परेशानियां बढ़ती चली गई। अब बाकी रही सही कसर गूगल मैप की वजह से लग रहा जाम पूरी कर दे रहा है।व्यापारियों ने कहा वह जाम से परेशान तो हैं ही व्यापारियों के सामने यहां शौचालय नहीं होना भी सबसे बड़ी समस्या है। जो लोग खरीददारी करने आते हैं, उनमें भी इन दोनों ही समस्याओं से जूझना पड़ता है। व्यापारी करते हैं कि यहां पहले एक शौचालय था, लेकिन बाद में उसे भी तोड़ दिया गया। यहां आसपास कहीं भी शौचालय नहीं होने से उन्हें सहारनपुर चौक तक आना पड़ता है। व्यापारी कहते हैं कि हर तरह की समस्याएं हैं। जाम की वजह से व्यापार प्रभावित हो रहा है। वह बाजार के अंदर ई रिक्शा का संचालन बंद करने की भी परैवी करते हैं। साथ ही बाजार में पार्किंग की व्यवस्था की मांग भी यहां काफी पुरानी है। कहते हैं कि नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस को हमारी समस्याओं का हल निकालना चाहिए।