September 5, 2026

गरुड़ में शिक्षकों ने किया अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन


बागेश्वर, गरुड़ । उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर प्राथमिक शिक्षकों ने शिक्षक दिवस पर काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि जब उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है तो शिक्षक दिवस मनाने का कोई औचित्य नहीं रह जाता। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री नवीन चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षकों ने द्योनाई घाटी में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आरटीई लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट दी जानी चाहिए। साथ ही पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में दिनेश पांडे, गणेश नैनवाल, रमेश भयेड़ा, राम सिंह भयेड़ा, नवीन चंद्र जोशी, संजय कुमार, बहादुर सिंह, दीपा गोस्वामी, नीता नेगी, अनीता दोसाद समेत दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।