September 5, 2026

किसान बोले, बारिश से फसलों के नुकसान का मुआवजे मिले


रुड़की ।  उत्तराखंड किसान मोर्चा ने शनिवार डीएम को ज्ञापन भेजकर कहा कि बारिश के चलते खेतों में पानी भरने से फसलें नष्ट हो गई हैं। मोर्चा ने नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों के किनारे खेतों में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि कई खेतों में पानी भरने के कारण सब्जियों समेत अन्य फसलें नष्ट हो गई हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का सर्वे कराने और किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।