Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

रानीखेत में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती हेतु प्रशासन ने किसी कमर

बागेश्वर । आगामी 20 अगस्त से 31 अगस्त, 2022 तक रानीखेत में अग्निपथ योजना के तहत में होने वाली भर्ती रैली में जनपद से जाने वाले युवाओं हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। उन्होंने कहा जनपद के युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा हर सम्भव प्रयास किया जायेगा। युवाओं को भर्ती स्थलों तक आने-जाने में असुविधा न हो परिवहन विभाग द्वारा बसों/टैक्सियों की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों से प्रस्तावित भर्ती स्थल के अधिकारियों के नंबर अपने पास रखने को कहा,ताकि आवश्यकता पड़ने पर समन्वय किया जा सकें। उन्होंने कहा कि भर्ती में अभ्यर्थियों के आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, तथा टैक्सी संचालको द्वारा मनमाना किराया न वसूला जाए, टैक्सी संचालक निर्धारित रेट के अनुसार ही किराया लें, अधिक किराया लेने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाय। वहीं होटल एवं ढाबों पर खाना उचित रेट पर दिया जाए, इसके लिए नगर पालिका व जिला पर्यटन अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी होटल स्वामी या ढाबा संचालक अधिक पैसा न वसूले, ऐसा करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की जालसाजी या दलालों के बहकावे में न आये,इसलिए स्थानीय खुफिया इकाइयां सक्रिय रहेगी। उन्होंने कहा टैक्सी स्टैण्ड एवं बस स्टेशन के पास किसी भी प्रकार की विपरित परिस्थितियां न हो, ऐसे स्थानों पर विद्युत, शौचालय, शुद्ध पेयज, मेडिकल स्टॉफ मय एंबुलेंस व सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात हो। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर आवश्यक सेवाओं सहित अन्य अधिकारियों के मोबाईल नंबर भी चस्पा कियें जायेंगे, ताकि अभ्यर्थी को कोई परेशानी होने पर संपर्क कर सकें। उन्होंने कहा कि सेना में जाने वाले अभ्यर्थियों को शुद्ध भोजन मिले, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग विशेष चौकसी बरतें। उन्होंने सडक महकमे के अधिकारी को अपनी-अपनी सड़कें दुरूस्त रखने के निर्देश दियें।

बता दे कि कुमाऊं रीजन के अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और उधमसिंहनगर के लिए भर्ती रैली 20 अगस्त से 31 अगस्त, 2022 तक रानीखेत में होनी हैं, जिमसें सभी जनपदों की 20 अगस्त को ट्रेडमैन तथा 21 को टैक्निकल की भर्ती होगी, वहीं 22 अगस्त को जनपद बागेश्वर की सोल्जर जीडी की भर्ती होगी।

बैठक में उपजिलाधिकारी काण्डा मोनिका, पुलिस उपाधीक्षक एसएस राणा, सैनिक कल्याण अधिकारी रणजीत सेठ, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 एनएस टोलिया, अधि0अभि0 जल संस्थान सीएस देवडी, लोनिवि संजय पांडे, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कृष्ण चन्द्र पलडिया, तहसीलदार दीपिका आर्या सहित रोडवेज व केएमओयू के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Advertisement