Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

वेतनमान डाउनग्रेड करने पर बागेश्वर के इंजीनियर्स नाराज


बागेश्वर। प्रदेश सरकार द्वारा कनिष्ठ अभियंताओं का वेतनमान डाउनग्रेड करने के विरोध में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि यदि मांग नहीं मानी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ जिला इकाई के सदस्यों ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान महासंघ के जिलाध्यक्ष एनके जोशी की अध्यक्षता में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उनकी उपेक्षा की जा रही है। कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ द्वारा विभिन्न समस्याओं के निदान को लेकर लंबे समय से आंदोलन किया जाता रहा है परंतु सरकार ने गत दिनों कैबिनेट में ग्रेडडाउन कर दिया है। कहा कि वे वेतन विसंगति की रिपोर्ट पर कैबिनेट के निर्णय का विरोध करेंगे। उन्होंने इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा तथा कहा कि यदि प्रदेश नेतृत्व द्वारा हड़ताल का निर्णय लिया जाता है तो सभी डिप्लोमा इंजीनियर्स हड़ताल में शामिल होंगे। इस दौरान महेश पंत, टीएस फर्त्याल, योगेश कांडपाल, केशर सिंह, कैलाश आर्या, तरूण लुम्याल, पायल जोशी, मीनाक्षी जोशी, दर्शन फर्स्वाण आदि उपस्थित थे।

Advertisement